Haridwar News- उत्तराखंड के हरिद्वार में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं, यहां न्यू रामनगर कॉलोनी में दिनदहाड़े बदमाशों ने आयुर्वेदिक डॉक्टर के आंखों में मिर्च का पाउडर डालने के बाद उनको बंधक बना लिया, और ढाई लाख रुपए की नगदी और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाश पेट में दर्द का बहाना बनाकर डॉक्टर साहब के क्लीनिक पर पहुंचे थे, यही नहीं विरोध करने पर डॉक्टर की पत्नी को भी लुटेरों द्वारा बंधक बनाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, आनन फानन पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पूरी जानकारी ली और आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं, लेकिन अब तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालापुर कोतवाली के न्यू रामनगर कॉलोनी में आयुर्वेद डॉक्टर राजेंद्र अग्रवाल उम्र 70 वर्ष घर पर ही अपना क्लीनिक चलाते हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार के 1:30 बजे दो युवक पेट दर्द का मरीज बनकर उनके क्लीनिक पर पहुंचे, जहां डॉक्टर से दवाई भी ली। इस दौरान मौका पाकर दोनों ने डॉक्टर की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और उसे बंधक बना लिया। डॉक्टर की चीख सुनकर कमरे में पहुंची पत्नी को भी बंधक बनाने के बाद घर में रखी ढाई लाख रुपए की नगदी और सोने की चैन लेकर फरार हो गए बताया जा रहा है। कि पीड़ित दंपत्ति के पोते की इसी सप्ताह शादी है, लिहाजा शादी के लिए ही उन्होंने नकदी निकाल कर घर में रखी थी, तथा पोते और बहू को उपहार में देने के लिए सोने की चैन बनाई थी, वही घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान शुरू कर दिया है, और सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का भव्य समापन, हल्द्वानी में सजी सफलता की शाम 

