लालकुआं- बिंदुखत्ता से नाबालिक बालिका को भगा कर हापुड़ ले गया युवक कोरोना पॉजिटिव निकला तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के सुभाष नगर दवाई फॉर्म निवासी पीड़ित ने अपनी नाबालिक लड़की की गुमशुदगी स्थानीय कोतवाली में दर्ज कराई थी। बिंदुखत्ता पुलिस चौकी प्रभारी मनोज चौधरी ने सर्विलांस की मदद एवं मुखबिर के सहयोग से उक्त नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी राजेश बसवाल निवासी शास्त्रीनगर नंबर 3 बिंदुखत्ता उम्र 23 साल को हापुड़ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को लालकुआं लाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में उसका स्वास्थ्य परीक्षण एवं उसकी रैपिड एंटीजन कोविड जांच कराई तो वह पॉजिटिव निकल गया। जैसे ही कोतवाली के पुलिस कर्मियों को पता चला कि हापुड़ से पकड़ा गया आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला है तो कोतवाली में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आरोपी को आईपीसी की धारा 363/ 366/और नाबालिक के बयान के आधार पर 376 /पोक्सो अधिनियम के तहत उसका चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने कहा कि आरोपी की पुलिस ने कोविड जांच कराई तो वह पॉजिटिव निकला। जिसके बाद उसका चालान कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गांव में फैली एक अफवाह और युवक की हो गई पिटाई, पुलिस जांच में खुला सच
मसूरी की सड़कों पर अचानक दिखे इमरान हाशमी, फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ी भीड़
उत्तराखंड के रिसॉर्ट में ऐसा क्या हुआ कि पर्यटक पहुंचे जेल? जानिए पूरा मामला
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) संयुक्त छापेमारी, 7 कोचिंग सील, छात्रों के जिंदगी से कोई समझौता नहीं
देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप 

