रामनगर- गर्मी और बरसात के चलते अब अजगर जंगलों से निकाल शिकार की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों में आ रहे हैं ऐसा ही मामला रामनगर में देखने को मिला कोसी बैराज क्षेत्र में एक कैंटीन के पास विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। मौके पर अजगर को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग गई तो वहीं भीड़ के कारण कुछ देर के लिए इस मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू किया गया बताया कि अजगर की लंबाई 14 फिट है, जबकि उसका वजन 40 है। उसे कॉर्बेट के जंगल में छोड़ दिया गया है। बताया कि गर्मी में अक्सर सांप आबादी में आ जाते हैं। अजगर भी भोजन की तलाश में आया होगा।
बताया जा रहा है कि कोसी बैराज पर कैंटीन संचालक अशोक गुप्ता की दुकान के समीप में स्थित एक पेड़ पर अजगर चढ़ा हुआ था अचानक जब उनकी नजर अजगर पर पड़ी तो वह चौक गए और शोर मचाया तो भगदड़ मच गई. वहां से गुजर रहे लोगों को सचेत करते हुए घटना की जानकारी तुरंत सेव द स्नेक एंड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप को दी।

चंद्रसेन कश्यप ने बताया कि अजगर की लंबाई 14 से 15 फीट है इसका वजन 40 से 50 किलो के आसपास है। वन कर्मियों के साथ मिलकर अजगर को सुरक्षित जगह पर छोड़ने का काम किया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 


