उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की अगस्त 2026 की किस्त जारी की। वन-क्लिक के जरिए राज्य के 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल 147 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की राशि भेजी गई।

इसके साथ ही अगस्त महीने में अलग-अलग सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन भी मंजूर की गई है।

अगस्त की पेंशन राशि वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण-पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को दी गई है।

कुल लाभार्थियों में 2 लाख 14 हजार 711 लोग राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम यानी NSAP के तहत आते हैं।….जबकि 7 लाख 77 हजार 203 लाभार्थी राज्य स्तर की योजनाओं से जुड़े हैं।

पेंशन राशि में करीब 140 करोड़ 11 लाख रुपये राज्यांश और लगभग 6 करोड़ 94 लाख रुपये केंद्रांश शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने के खिलाफ लगी याचिका खारिज

अगस्त महीने में नई पेंशन के लिए कुल 5,605 आवेदन स्वीकृत किए गए। इनमें वृद्धावस्था पेंशन के 3,945, विधवा पेंशन के 1,000 और दिव्यांग पेंशन के 416 लाभार्थी शामिल हैं।

इसके अलावा किसान पेंशन के 106, परित्यक्ता पेंशन के 23 और भरण-पोषण अनुदान के 115 लाभार्थियों को भी मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कमजोर, जरूरतमंद और वंचित लोगों को सामाजिक सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को पेंशन योजनाओं से जुड़ी व्यावहारिक परेशानियों का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या

उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को समय पर पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि जिन पात्र लाभार्थियों का किसी कारण से आधार नहीं बन पा रहा है उन्हें चिन्हित कर अकाउंट बेस्ड पेमेंट की व्यवस्था की जाए…ताकि आधार से जुड़ी समस्या के कारण कोई भी पात्र व्यक्ति पेंशन से वंचित न रहे।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें