मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। लाइब्रेरी चौक स्थित व्यू प्वाइंट से एक युवक अचानक नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया…जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शिवम (20) पुत्र अजय, निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है। बताया गया है कि शिवम मसूरी घूमने आया था।

घटना शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। शिवम लाइब्रेरी चौक स्थित व्यू प्वाइंट पर मौजूद था। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया….लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। एसएसआई सतेंद्र भाटी के मुताबिक, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 
