CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में किसानों के लिए तैयार किए गए मोबाइल ऐप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ को लॉन्च किया। इस ऐप को मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति ने विकसित किया है।

मुख्यमंत्री ने ऐप की शुरुआत करते हुए इसे किसानों और स्वयं सहायता समूहों के लिए उपयोगी पहल बताया। उन्होंने कहा कि खेती से जुड़ी जानकारी और जरूरी सेवाओं को तकनीक के जरिए किसानों तक आसानी से पहुंचाने में ऐसे डिजिटल प्लेटफॉर्म मददगार साबित हो सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने के खिलाफ लगी याचिका खारिज
Ad

एक ही ऐप में मौसम से लेकर फसल की जानकारी

समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ के जरिए किसानों को रियल टाइम मौसम की जानकारी और मौसम संबंधी अलर्ट मिल सकेंगे। इसके अलावा अलग-अलग फसलों के अनुसार कृषि सलाह देने की सुविधा भी ऐप में रखी गई है।

ऐप में एआई की मदद से फसल में होने वाले रोगों की पहचान करने की सुविधा भी शामिल की गई है। इसके साथ ही कृषि और बाजार से संबंधित जानकारी तथा परिवहन और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : रिहायशी इलाकों में कबाड़ की दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई, 30 को नोटिस

SHG और ग्रामीण कारोबार को बाजार से जोड़ने पर जोर

ऐप में स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण स्तर पर काम करने वाले उद्यमों को बाजार से जोड़ने से संबंधित सुविधाएं भी शामिल की गई हैं। समिति का कहना है कि ऐप को किसानों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के विकास को लेकर CM धामी का बड़ा प्लान, अब शोध और डेटा से तय होगी सरकार की नई दिशा!

इसका उद्देश्य खेती के उत्पादन से लेकर फसल को बाजार तक पहुंचाने की प्रक्रिया में किसानों को डिजिटल माध्यम से जरूरी सहयोग उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के साथ मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति से कमला डबराल, राजेश डबराल, अंशुल, प्रांजल नौडियाल और सूरवीर सिंह कठैत मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें