उत्तराखंड: अभिभावकों को मोबाइल पर मिलेगा जरूरी अलर्ट, सरकार की नई तैयारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में शिक्षा विभाग से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बैठक में विद्यार्थियों की ट्रैकिंग और मैपिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को मिलकर बच्चों के लिए एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करने को कहा।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी बच्चों की आभा आईडी और अपार आईडी बनाई जाए। साथ ही ऐसा सिस्टम विकसित किया जाए…जिसमें बच्चे के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो।

उन्होंने कहा कि बच्चे के जन्म के बाद टीकाकरण, आंगनवाड़ी में प्रवेश, स्कूल में दाखिला, पढ़ाई की प्रगति और स्कूल से पास होने तक का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रखा जाए। इससे बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी अधिक प्रभावी तरीके से हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात

मुख्य सचिव ने सुझाव दिया कि सिस्टम को इस तरह विकसित किया जाए कि जब कोई बच्चा टीकाकरण, आंगनवाड़ी या स्कूल में प्रवेश के लिए पात्र हो जाए…तो उसके अभिभावकों को स्वतः एसएमएस के माध्यम से सूचना मिल जाए। इससे समय पर आवश्यक सेवाओं का लाभ बच्चों तक पहुंच सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..

उन्होंने संबंधित विभागों, एनआईसी और आईटीडीए को मिलकर इस दिशा में विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही इस विषय पर जल्द ही दोबारा समीक्षा बैठक आयोजित करने को भी कहा।

बैठक में सचिव रविनाथ रमन, विनय शंकर पांडेय, सी. रविशंकर, अपर सचिव रीना जोशी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें