ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण कर चारधाम यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच, ठहरने और अन्य सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं से सीधे बातचीत कर उनका फीडबैक लिया।
मुख्यमंत्री ने ट्रांजिट कैंप में यात्रियों के लिए की गई रजिस्ट्रेशन व्यवस्था की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी श्रद्धालु को पंजीकरण के लिए अधिक समय तक इंतजार न करना पड़े। उन्होंने बढ़ती गर्मी को देखते हुए कैंप में अतिरिक्त कूलर लगाने और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बेहतर भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं मजबूत करने को कहा गया।
मुख्यमंत्री ने ट्रांजिट कैंप में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से भी संवाद किया। उन्होंने कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और श्रद्धालुओं का “अतिथि देवो भव:” की भावना के साथ स्वागत करने की सलाह दी। साथ ही यात्रियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं से बातचीत की। यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच, आवास और अन्य सुविधाओं को संतोषजनक बताया।
कई बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं की कुशलक्षेम पूछी और उन्हें सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल में बारिश का कहर, 40 मार्ग बंद, गौला-कोसी उफान पर
उत्तराखंड: UKPSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा कैलेंडर
विज्ञान संगोष्ठी में चमका हल्द्वानी, इन विद्यार्थियों का जिला स्तर पर हुआ चयन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) हल्द्वानी RTO कार्यालय में चली गोली, मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में अगले 18 घंटों रेड अलर्ट जारी सावधान रहे!
उत्तराखंड: नैनीताल जिले में भारी बारिश के अलर्ट के चलते कल छुट्टी घोषित
उत्तराखंड: हजारों लोगों के साथ सड़कों पर उतरा बिंदुखत्ता, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर निकली पदयात्रा
उत्तराखंड में यहाँ निर्माण के दौरान भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबे दो मजदूरों की मौत !
टिक्की खाने पहुंचे थे CM धामी, सामने आई 8 साल के बच्चे की परेशानी, अब सरकार उठाएगी उपचार का खर्च
बैडमिंटन खेल रहे थे बच्चे, अचानक हुआ विवाद और चली गई 12 साल के ईशान की जान 

