उत्तराखंड: ऋषिकेश में करोड़ों की योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने किए बड़े ऐलान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारी समिति की बैठक में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने 29.78 करोड़ रुपये की तीन विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 23.15 करोड़ रुपये की एक योजना का लोकार्पण और 6.63 करोड़ रुपये की दो योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने देशभर से आए महापौरों का स्वागत करते हुए कहा कि महापौर अपने शहर के प्रथम नागरिक होने के साथ-साथ जनता की उम्मीदों और विश्वास के प्रतिनिधि भी होते हैं। उनके निर्णय शहरों के विकास और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को प्रभावित करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: CM धामी ने यहां किया अचौक निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में शहरी विकास को नई दिशा मिली है। स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटी मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम स्वनिधि योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से शहरों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में अब तक 45 दिनों के भीतर 30 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं…जो एक नया रिकॉर्ड है। सरकार का लक्ष्य यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां चोरी के शक में युवक को बनाया बंधक, फिर रस्सियों से बांधकर की बेरहमी से पिटाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि कैलाश यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। जहां पहले सीमित संख्या में लोग पहुंचते थे वहीं अब प्रतिदिन करीब एक हजार श्रद्धालु आदि कैलाश पहुंच रहे हैं। मां पूर्णागिरि धाम में भी इस वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक उत्तराखंड आए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं : यहां महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। नगर निकायों में अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा निराश्रित गौवंशों के लिए आश्रय योजना और श्वानों की संख्या नियंत्रण के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल योजना भी संचालित की जा रही है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राम सिंह कैड़ा, विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल, विभिन्न नगर निकायों के महापौर और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें