उत्तराखंड: यहां चोरी के शक में युवक को बनाया बंधक, फिर रस्सियों से बांधकर की बेरहमी से पिटाई

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो में कुछ लोग युवक के हाथ-पैर रस्सियों से बांधकर उसकी पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि युवक पर एक वाहन का शीशा तोड़ने और उसमें रखी नकदी चोरी करने का आरोप लगाया गया था। आरोप के बाद कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंपने के बजाय खुद ही उसके साथ मारपीट की।

वायरल वीडियो में युवक असहाय अवस्था में दिखाई दे रहा है…जबकि कुछ लोग लाठियों से उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वहीं आसपास मौजूद कई लोग पूरी घटना देखते रहे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात

मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि युवक पर लगाए गए आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद कानून को अपने हाथ में लेकर की गई मारपीट को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति पर अपराध का संदेह था…तो उसे पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए था। किसी को बंधक बनाकर मारपीट करना कानूनन अपराध है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। वीडियो की सत्यता, घटना के स्थान और समय की जांच की जा रही है। साथ ही वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें