दर्दनाक हादसा : रोडवेज बस की टक्कर ने छीना पिता का साया, बेटी गंभीर घायल
हरिद्वार- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में गुरुवार की शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। स्कूटी सवार पिता-बेटी को एक तेज रफ्तार उत्तराखंड रोडवेज की बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी चला रहे पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 21 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
यह दर्दनाक हादसा हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला क्षेत्र आनंदवन समाधि के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी पर सवार बाप-बेटी कहीं जा रहे थे कि तभी अचानक तेज गति से आ रही रोडवेज की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सड़क पर घिसटती चली गई और पिता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल बेटी को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 42 वर्षीय आकिर अंसारी के रूप में हुई है। वे 107 थर्ड, खुड़बुड़ा, कामली रोड, देहरादून के निवासी थे। उनके साथ स्कूटी पर उनकी बेटी इशिका अंसारी (21 वर्ष) भी सवार थीं, जो हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं।
ड्राइवर मौके से फरार, बस जब्त⤵️
दुर्घटना के बाद बस चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया, जिससे गुस्साए लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। घटना की पुष्टि करते हुए शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि यह हादसा उत्तराखंड रोडवेज की बस के जरिए हुआ है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, साथ ही परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
शहर कोतवाल ने कहा, “हमने बस को कब्जे में ले लिया है और चालक की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। लोगों ने प्रशासन से सवाल उठाए कि आखिर कब तक लापरवाह ड्राइविंग और रफ्तार के कहर से निर्दोष लोग जान गंवाते रहेंगे। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि सड़क पर गति सीमा का कड़ाई से पालन कराया जाए और दोषी ड्राइवर को सख्त सजा दी जाए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत 
