- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण में नशे में पहुंचा कर्मचारी, होगी कार्रवाई
पौड़ी गढ़वाल- पौड़ी जिले में मतदान अधिकारी चतुर्थ व एक अन्य कार्मिक के पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण में पहुंचने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंचायत चुनाव के तहत प्रेक्षागृह में चल रहे प्रशिक्षण में वन विभाग श्रीनगर में कार्यरत एवं मतदान अधिकारी चतुर्थ अनिल कुमार नैथानी नशे में प्रशिक्षण में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नोडल अधिकारी के साथ अभद्रता भी कर दी।
वहीं प्रशिक्षण में नशे में आए एक अन्य कार्मिक प्रेक्षागृह की सीढ़ियों पर लेटा हुआ पाया गया। हालांकि जिला प्रशासन ने एक मतदान अधिकारी चतुर्थ के नशे में पहुंचने की ही पुष्टि की है। जिला प्रशासन काफी देर तक मामले को छुपाता रहा। सोशल मीडिया पर एक कर्मचारी का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। सहायक नोडल अधिकारी कार्मिक रणजीत सिंह नेगी ने बताया कि संबंधित एक मतदान कार्मिक चतुर्थ अनिल कुमार नैथानी प्रशिक्षण में नशे की हालत में पहुंचे थे जिनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट बनाई जा रही है.गुरुवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार वहीं दूसरे मतदान कार्मिक के नशे में होने की पुष्टि नहीं की गई है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गौला नदी में बहे 17 वर्षीय आदित्य का शव बरामद
हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित हुए ये 19 शिक्षक
उत्तराखंड में शुरू हुई नंदा देवी की बड़ी जात, कुरुड़ से कैलाश रवाना हुई यात्रा
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को आ सकता है फैसला
उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा
उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई 
