उत्तराखंड: ओवरटेक के झगड़े ने ले ली बेगुनाह की जान! मॉर्निंग वॉक पर निकले ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के जौहरी गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को गोली लगने से उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार दो कार सवार युवकों के बीच ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली कार को निशाना बनाकर चलाई गई थी…लेकिन वह पास से गुजर रहे ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  Roulette with Free Spins USA: A Comprehensive Guide
यह भी पढ़ें 👉  American Roulette Online USA Popular

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया…जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अब पिरुल बनेगा कमाई का साधन, सरकार ने शुरू की बड़ी योजना

घटना के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक जताया। उन्होंने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें