उत्तराखंड- आईपीएल शुरू होते ही उत्तराखंड के एक से बढ़कर एक खिलाड़ी आईपीएल में धूम मचाते नजर आ रहे हैं जहां एक और आरसीबी के लिए रामनगर के अनुज रावत ने छक्के के साथ इस आईपीएल में अपनी ओपनिंग की है। तो वही मुंबई इंडियंस के लिए आर्यन जुयाल विकेटकीपिंग कर रहे है। इन दोनों के अलावा उत्तराखंड का एक और चमकता सितारा आयुष बडोनी है जो गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के मुकाबले में शानदार बैटिंग कर क्रिकेट प्रेमियों के बीच में अपनी जगह बना चुका है। अपने पहले ही मैच में आयुष बडोनी ने दमदार बैटिंग करते हुए हाफ सेंचुरी लगाई है।
मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले आयुष बडोनी ने अपने पहले ही मैच में मुश्किल परिस्थितियों में फंसी टीम के लिए 41 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की बदौलत 54 रन की शानदार पारी खेली और राशिद खान और मोहम्मद सामी जैसे दुनिया के शानदार गेंदबाजी पर भी जबरदस्त प्रहार किए। आयुष बडोनी दिल्ली के लिए खेलते हैं और मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं इससे पहले मुश्ताक अली ट्रॉफी में आयुष बडोनी ने शानदार प्रदर्शन किया है जितना शानदार आयुष बैटिंग करते हैं उतनी ही बेहतरीन गेंदबाजी भी कर सकते हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

