किच्छा- मां भारती की रक्षा को सर्वदा आगे रहने वाले सैन्य धाम उत्तराखंड के एक और जवान ने देश की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी है। लेह लद्दाख में तैनात गोरीकला किच्छा निवासी जवान देव बहादुर 24 वर्षीय पुत्र शेर बहादुर शहीद हो गए हैं। 2016 में भारतीय सेना का हिस्सा बने देव् बहादुर की शहादत की खबर जैसे ही उनके गांव किच्छा पहुंची तो पूरा गांव शोक में डूब पड़ा।बताया जा रहा है कि 1 दिन पूर्व परिजनों को देव बहादुर के घायल होने की सूचना मिली थी और आज सुबह शहादत की खबर मिलने के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है गांव में दुख का माहौल है हर कोई अपने गांव के इस जवान की शहादत पर गर्व कर रहा है तो वही उसके चले जाने का दुख भी जता रहा है.
पिथौरागढ़- इस क्षेत्र में भारी बरसात ने मचाई तबाही, कई पुल बहे, भारी नुकसान की सूचना
वही शहादत की खबर मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला शहीद के घर पहुंचकर उनके परिवार से मिलकर दुख जताते हुए उन्हें ढांढस बधाया, बताया जा रहा है की देव बहादुर 2016 में 6/ 1 जी आर (गोरखा रेजीमेंट) में भर्ती हुआ था. शहीद देव बहादुर का बड़ा भाई किशन बहादुर भी भारतीय सेना में वर्तमान समय में ग्वालियर में तैनात है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
