देहरादून- उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं परिवहन विभाग द्वारा कई पाबंदियां लगाई जाने के बावजूद हादसों में कमी नहीं आ रही है। अब ताजा मामला राजधानी के भाऊवाला क्षेत्र का है जहां एक कार पेड़ से ऐसे टकराई कि कार के परखच्चे उड़ गए।
जानकारी के मुताबिक भाउवाला के पास आम के पेड़ पर तेज गति से आ रही एक कार टकरा गई कार इतनी तेजी से टकराई की पूरी कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार घायल प्रत्यूष बिष्ट और आदित्य कुमार को तत्काल 108 की मदद से नजदीकी सुभारती अस्पताल झाझरा पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल प्रत्यूष बिष्ट पुत्र प्रदीप बिष्ट उम्र 23 वर्ष की मृत्यु हो गई। जबकि दूसरा युवक आदित्य उपचार के बात उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
पुलिस प्रशासन ने मृतक प्रत्यूष बिष्ट के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वही इस घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है प्रथम जानकारी में पता चला है कि दोनों युवक भाऊवाला क्षेत्र में अपने परिचित के यहां गए थे और वापसी में उनका वाहन अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
