Haridwar Crime News: दीपावली पर जुंआ खेलने का चलन लंबे समय से चलता आ रहा है। ऐसे में कई लोग लाखों की रकम तक हार जाते है। अब हरिद्वार जिले के सिडकुल क्षेत्र में एक फैक्ट्री कर्मचारी जुए में डेढ़ लाख रुपए हार गया। इसकी भरपाई के लिए उसने पत्नी के गहने भी गिरवी रख दिए। बस इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और पत्नी में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि राजेंद्र निवासी ग्राम बैरसिया तहसील चैखुटिया जिला अल्मोड़ा हरिद्वार के सिडकुल की आइटीसी कंपनी में नौकरी करता है। वह पत्नी प्रभा के साथ किराए के मकान में रहता था। दोनों के एक बच्चा भी है।
ड्यूटी से आने के बाद राजेंद्र चाइनीज फूड का ठेला भी लगाता था और उसकी पत्नी उसकी मदद करती थी। राजेंद्र को जुआ खेलने की लत थी और जुआ हारने के बाद उसने पत्नी के गहने गिरवी रख दिए थे। ऐसे में दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। इसी बीच संदिग्ध परिस्थितियों में प्रभा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
