नैनीताल- नैनीताल नगर पालिका के चैयरमैन सचिन नेगी आज से अपनी कुछ मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं । चेयरमैन के समर्थन में लगभग सभी सभासद और सफाई कर्मचारी यूनियन खड़ी हो गई है । चेयरमैन ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है । चेयरमैन, पालिका के कर्मचारियों के लिए एरियर और भत्ते के साथ पालिका में अन्य खर्चों के लिए धन आवंटित करने की मांग कर रहे हैं । चेयरमैन सचिन नेगी का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण उनकी पार्किंग और मॉल रोड चुंगी से आय खत्म हो गई है जिससे पालिका में वित्तीय संकट खड़ा हो गया है । सचिन नेगी ने सरकार पर भेदभाव भरा व्यवहार करने का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि सरकार ने हरिद्वार और हल्द्वानी को धन आवंटित किया, लेकिन नैनीताल को कुछ नहीं दिया । चेयरमैन, मल्लीताल स्थित नगर पालिका भवन के ठीक सामने भूख हड़ताल पर बैठे हैं, वो पहले कुछ दिनों तक धरने पर बैठे थे जो अब भूख हड़ताल में तब्दील हो गया है ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम 

