बागेश्वर- पहले के जमाने में लौटरी के टिकट काफी प्रचलन में रहते थे। लेकिन अब इन टिकटों की जगह मोबाइल के कुछ ऐप्स ने ले ली है। ड्रीम 11 और माय सर्किल 11 जैसे ऐप आज के समय में लोगों को लखपति और करोड़पति बना रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों की बल्ले हो रही है तो यहां उत्तराखंड के लोग भी ऐसे ऐप पर मोटी रकम जीतकर नाम कमा रहे हैं। अब बागेश्वर की प्रियंका परिहार ने एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बागेश्वर के उडलगांव की निवासी प्रियंका परिहार ने गुजरात टाइटंस और आरसीबी के मुकाबले में माय सर्किल 11 ऐप पर टीम बनाई थी। इस मुकाबले में प्रियंका द्वारा चुने खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और उन्हें लीग में पहली रैंक हासिल हुई थी। जिसका नतीजा ये रहा कि प्रियंका परिहार ने एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं। अब उन्हें जल्द ही टैक्स काटकर पैसे मिल जाएंगे।
गौरतलब है कि अधिकतर लड़कों द्वारा ही इस तरह के इनाम जीतने की खबरें आती हैं। लेकिन बहुत कम होता है कि लड़कियां भी ड्रीम 11 या माय सर्किल 11 ऐप की वजह से सुर्खियों में आएं। प्रियंका परिहार ने ऐसा कर के दिखाया है। इसे किस्मत कह लीजिए या खेल की समझ, लेकिन प्रिंयका ने लौटरी तो अब जीत ली है। बता दें कि वह वर्तमान में अपने मेजर पति अशोक परिहार के साथ हिमाचल प्रदेश में रह रही हैं। प्रियंका के पिता कैलाश सिंह मेहता बागेश्वर में एक निजी स्कूल के संचालक है। प्रियंका का कहना है कि वह लीग में प्रथम आई और उन्होंने ये राशि जीती है। इस उपलब्धि से उनके परिजन काफी खुश हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 

