हल्द्वानी- अब टैक्सी चालक नहीं ले पाएंगे मनमाना किराया, काठगोदाम में पुलिस ने बनाया प्रीपेड टैक्सी बूथ

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- रेल यात्रियों को यात्रा का सुगम और सुरक्षित एहसास देने के लिए समय समय पर कारगर कदम उठाए जाते हैं। रेलवे द्वारा कई तरह की तैयारियां की जाती हैं। लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में रेल नहीं पहुंचती इसलिए लोगों को टैक्सी के माध्यम से ही जाना पड़ता है। इसी के मद्देनजर काठगोदाम रेलवे स्टेशन में प्रीपेड टैक्सी बूथ का शुभारंभ किया गया है। ताकि रेलवे यात्रियों को पहाड़ जाने के लिए किसी भी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।

बता दें कि कुमाऊं डीआइजी निलेश आनंद भरणे द्वारा काठगोदाम रेलवे स्टेशन में प्रीपेड टैक्सी बूथ का शुभारंभ किया गया है। गौरतलब है कि काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहाड़ों पर जाने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। दूर दराज से यात्री अगर ट्रेन से पहाड़ की ओर आते हैं तो वे काठगोदाम में ही उतरते है। फिर यहां से उन्हें टैक्सी के माध्यम से अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ता है।

इसमें सबसे बड़ी समस्या ये है कि टैक्सी चालक कई बार मनमाना किराया वसूल करते हैं। जिससे पर्यटकों का मन भी खट्टा होता है और पर्यटन की छवि भी खराब होती है। अब चूंकि प्रीपेड टैक्सी बूथ का शुभारंभ हो गया है तो पहाड़ों के लिए टैक्सी की दरें निर्धारित कर दी गई हैं। जिससे चालकों पर भी शिकंजा कसेगा। बता दें कि मनमाना किराया वसूलने वालों पर कार्यवाही होगी। डीआइजी ने कहा कि यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। हमारा उद्देश्य पर्यटकों की सुरक्षा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें