उत्तराखंड- कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है सरकार, बढ़ाया जाएगा कोरोना कर्फ्यू

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun News- उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू के दौरान संक्रमण की स्थिति में काफी हद तक काबू पाया गया है, कोरोना के नए मामलों में भारी कमी आने के साथ ही मौत का सिलसिला भी थमा है।लेकिन सरकार फिलहाल कोई रिस्क लेने के मूड में नजर नहीं आ रही है, सूत्रों के अनुसार कोविड कर्फ्यू की अवधि एक सप्ताह और बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, इसमें सिनेमा हाल और खेल गतिविधियों को कुछ प्रतिबंधों के साथ शुरू करने की छूट दी जा सकती है। आज इस संबंध में बैठक बुलाई गई है। माना जा रहा है कि इसमें कोविड कर्फ्यू के साथ ही कुछ रियायत बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे

वर्तमान में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि 13 जुलाई को सुबह छह बजे समाप्त हो रही है। इस सप्ताह सरकार ने बाजार सुबह आठ से शाम सात बजे तक खोलने की इजाजत दी थी। इसके साथ ही जिम व शापिंग माल को भी 50 फीसद क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी थी। कोरोना संक्रमण के मामलों में अब काफी कमी आई है, लेकिन सरकार फिर भी ढिलाई नहीं बरतना चाहती। ऐसे में कोविड कर्फ्यू की अवधि को सप्ताहभर आगे बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट

सूत्रों के अनुसार इस बार कोविड कर्फ्यू दुकानों को खोलने के समय को भी बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को लेकर कुछ सख्ती भी की जा सकती है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। उन्होंने कहा पर्यटन स्थलों पर साप्ताहिक बंदी किस दिन की जाएगी अब यह अधिकार जिलाधिकारियों को दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते और बढ़ाया जा सकता है। इसमें सरकार विचार कर रही है। उन्होंने बताया इसके साथ ही बाहर से उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश करने पर शक्ति के साथ कोरोना रिपोर्ट का परीक्षण किया जाएगा। बाजारों के खुलने की अवधि पर भी आज निर्णय लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया

बावजूद इसके स्थिति पर नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोविड से जनता की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। सभी पहलुओं पर विचार के बाद ही कफ्र्यू के संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा। जिसके लिए आज sop जारी होगी।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

1 thought on “उत्तराखंड- कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है सरकार, बढ़ाया जाएगा कोरोना कर्फ्यू

Comments are closed.