Almora News- उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मनीला इलाके के मार्चुला में जिम कॉर्बेट पार्क घूमने आए पर्यटक पिता पुत्र राम गंगा नदी में बह गए, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया फिलहाल दोनों का कोई पता नहीं लग सका है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक कॉलोनी पूनम विहार मुरादाबाद यूपी के रहने वाले 30 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र राम अवतार अपने परिवार के साथ संडे को मार्चुला में घूमने आए थे। राजेश कुमार अपने 8 वर्षीय बेटे कार्मिक के साथ रामगंगा व उसकी सहायक बदनगढ़ गधेरे के संगम पर नहा रहे थे वहीं उनका भाई और पत्नी कुछ दूरी पर थे एकाएक पहाड़ों में हुई बरसात के बाद जलस्तर बढ़ गया।
एकाएक बढ़े जलस्तर की वजह से पर्यटक इसका अंदाजा ना लगा सके और तीव्र वेग होने के चलते दोनों पिता-पुत्र राम गंगा की लहरों में बहते चले गए, वहीं पास में पत्नी और अन्य परिजनों के चीखने चिल्लाने के बाद मौके पर आसपास के लोग पहुंचे लेकिन नदी में उतरने का साहस नहीं जुटा पाए।
घटना की खबर तत्काल राजस्व पुलिस और तहसील मुख्यालय सहित सल्ट थाने में दी गई। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन देर शाम तक पिता और पुत्र का पता नहीं लगाया जा सका इस घटना के बाद राजेश की पत्नी और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
