Pauri News: पौड़ी जिले की नवनियुक्त एसएसपी श्वेता चैबे ने पद संभालते ही अंकिता हत्याकांड के दोषियों पर कड़ा एक्शन लिया है। अंकिता हत्याकांड को लेकर एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। नवनियुक्त एसएसपी के निर्देश पर थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने तीनों आरोपियों (पुलकित, अंकित और सौरभ) के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसएसपी चैबे ने कहा कि अंकिता हत्याकांड के दोषियों पर गैंग्स्टर लगने के साथ ही उनकी परिसंपत्तियों की जांच भी की जाएगी। एसएसपी श्वेता चैबे ने बताया कि अंकिता की हत्या के आरोपी जिले के गंगा भोगपुर स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट व उसके आसपास अनैतिक व्यापार, आपराधिक कृत्य कर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहे थे। उन्होंने अंकिता की हत्या कर क्षेत्र की लोक शांति व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने का जघन्य अपराध किया है।
गौरतलब है कि विगत 18 सितंबर को अंकिता रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। अगले दिन वनंत्रा के मालिक और उसे दोस्तों ने ही पटवारी पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पटवारी पुलिस अंकिता को खोजने में नाकाम रही। जांच रेगुलर पुलिस तक पहुंची तो 22 सितंबर को पता चला कि अंकिता की वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दोस्तों ने नहर में धक्का देकर हत्या कर दी थी। अगले दिन अंकिता का शव भी बरामद हो गया। इसके बाद अंकिता और उसके दोस्त की चैट वायरल हुई। जिसके बाद हत्याकांड के कई हिस्सों से पर्दा उठ गया। अब जिले में नये एसएसपी के निर्देश पर थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने तीनों आरोपियों (पुलकित, अंकित और सौरभ) के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में मुख्य सचिव सख्त, 15 दिन में पूरे प्रदेश की वाटर सप्लाई की होगी जांच
देहरादून : राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी
सीएम धामी की सख्ती के बाद सड़कों की मरम्मत तेज, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होगा उत्तराखंड
उत्तराखंड: कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी, इनाम के लालच में शिक्षक ने गंवाए 1.50 करोड़
उत्तराखंड: बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद बाहर से लगाया ताला, पांच पुलिस टीमें जांच में जुटीं
ऋषिकेश घूमने वालों के लिए खुशखबरी, आज से गंगा में शुरू होगी राफ्टिंग
सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन 
