उत्तराखण्ड में चीन सीमा तक जाने वाली सड़क का एकमात्र वैली ब्रिज ट्राला के भार से बीच से टूट गया है । इसी मार्ग से गोला बारूद, रसद और देश के जांबाज सिपाही मिलम होते हुए चीन सीमा तक पहुंचते हैं। क्षेत्र की 7000 की जनसंख्या भी इसी मार्ग पर आती जाती है ।
पहाड़ी ‘हरड़’ कई बीमारियों का रामबाण इलाज
आज सवेरे लगभग सवा नौ बजे पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी से मिलम मोटर मार्ग पर बना वैली पुल बीच से टूटकर नदी में जा गिरा । सवेरे पुल पर जैसे ही एक ट्राला मय पोकलैंड मशीन के पहुंचा तो पुल इस भार को सहन नहीं कर सका । मुनस्यारी के सेनर गाड़ पर दुर्घटनाग्रस्त ट्राला, सड़क निर्माण में जुटी ग्रिफ का बताया जा रहा है ।
उत्तराखंड- महज 3 सेकंड में भरभरा कर गिरा पूरा मकान, (देखिए वीडियो)
ट्राला चालक और परिचालक दुर्घटना में घायल हो गए । देश की संवेदनशील चीन सीमा तक भारतीय फौज और आई.टी.बी.पी.के जवान इसी रास्ते से मिलम होते हुए पहुंचती हैं । इस पुल के टूटने से 7000 की आबादी और एक दर्जन से ज्यादा गांवों का पैदल और मोटर संपर्क टूट गया है । भारतीय फौज और आई.टी.बी.पी.की सप्लाई लाइन माने जाने वाले मुनस्यारी से मिलम मार्ग पर बने इस महत्वपूर्ण वैली ब्रिज के टूटने से राष्ट्र सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है । हादसे में घायल चालक और परिचालक का इलाज मुनस्यारी अस्पताल में चल रहा है । देश की सुरक्षा एजेंसियों के साथ ग्रिफ के लिए इस वैली ब्रिज का ठीक होना अति महत्वपूर्ण हो गया है ।
CORONA UPDATE- राज्य में बने 106 कंटेनमेंट जोन, यहां कोरोना का सबसे से ज्यादा खतरा

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 
