उत्तराखंड- मानसून शुरू होते हुए आने लगी डरावनी तस्वीरें, भूस्खलन और बड़े पथ्थर मचाने लगे तबाही

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग – राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर मुनकटिया के समीप बोल्डर की चपेट मे आने से एक महिला की मौत हो गयी। जबकि पांच लोग घायल हो हो गए। जिन्हे उपचार चल रहा है।

बारिश के चलते जिले अंतर्गत बद्रीनाथ और केदारनाथ दोनो हाईवे पर जगह जगह बोल्डर गिरने से दुर्घटनाए हों रही है। आज भी दोपहर को मुनकटिया के समीप एक बुलेरो वाहन पर उपर पहाड़ी से बोल्डर और मलबा गिर गया जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक महिला की मौत हो गया। जबकि पांच लोग घायल हुए है जिनका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुप्तकाशी मे चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े तबादलों की तैयारी, अफसरों की सूची बननी शुरू
Ad

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-109 स्थान मुनकटिया में अचानक ऊपर पहाड़ी से मलबा आने के कारण वाहन संख्या-यूके13टीए/0380 मलबे में दब गया।

    रुद्रप्रयाग।     जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-109 स्थान मुनकटिया में अचानक ऊपर पहाड़ी से मलबा आने के कारण वाहन संख्या-यूके13टीए/0380 मलबे में दब गया जिसमें 11 लोग सवार थे। जिसमें श्रीमती पुष्पा मोहन भौसले उम्र-62 वर्ष जिला अहमदनगर, महाराष्ट्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा वाहन में सवार अन्य 10 लोगों में तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं तथा छह लोग सामान्य रूप से घायल हुए हैं तथा एक को कोई चोट नहीं लगी है, जिसमें ज्योति बाला साहेब काले उम्र-40 वर्ष, क्रुशना बाला साहेब काले उम्र-12 वर्ष निवासी अहमदनगर महाराष्ट्र, कल्पना काले उम्र-59 वर्ष, निवासी अहमदनगर महाराष्ट्र, राम शालूके उम्र-38 वर्ष, निवासी अहमदनगर महाराष्ट्र, गौतम कुमार उम्र-24 वर्ष, पटना, बिहार अंकित शर्मा उम्र-21 वर्ष, पटना, बिहार, शिव कुमार उम्र-24 वर्ष पटना, बिहार, डाॅ. रमेश सिंह उम्र-36 वर्ष, टीकाराम उम्र-32 वर्ष नेपाल, पलमन उम्र-30 वर्ष नेपाल घायल हुए हैं तथा घायलों का उपचार सोनप्रयाग चिकित्सालय में किया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: M.A. और आपदा प्रबंधन की पढ़ाई के बाद खेती चुनी, 40 नाली जमीन पर विनोद ने खड़ा किया नया मॉडल
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जिस चट्टान तक पहुंचना भी मुश्किल, वहां कैसे पहुंचा सतीश? नदी में उतरने के बाद हुआ लापता
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें