उत्तराखंड में मानसून की विदाई अभी अधूरी, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड- उत्तराखंड मानसून की विदाई के बाद भी तेज दौर की बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश का यलो जारी किया है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड में मानसून विदा हो गया, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को अचरज में डाल दिया है की मानसून की विदाई हुई भी है या नहीं। बारिश होने से गर्मी से कुछ देर के लिए राहत मिल रही है, लेकिन बारिश रुकते ही उमसभरी गर्मी बेहाल कर रही है। मानसून की विदाई के बाद जहां लोगों ने राहत की सांस ली थी, वहीं अब फिर से बारिश के दौर होने से लोग घबरा गए हैं।
मानसून की विदाई की प्रक्रिया रुकी⤵️
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चटक धूप और गर्मी से बना निम्न दबाव का क्षेत्र मानसून की विदाई में रोड़ा बन गया है, जिसके चलते तेज बारिश हो रही है। उत्तराखंड में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी होने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी, जिसके चलते उड़ीसा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया था और मानसून की विदाई की प्रक्रिया भी रुक गई। इसकी वजह से कई जगह तेज दौर की बारिश हो रही है। निम्न दबाव बनने के कारण उत्तराखंड में 5 से 8 अक्टूबर तक फिर से तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। 6 और 7 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है, लेकिन इसके बाद बारिश से राहत मिल जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार पोस्ट मानसून के बाद उत्तराखंड में बारिश होती है, लेकिन निम्न दबाव का क्षेत्र बनने और पश्चिमी विक्षोभ के मिलने से मानसून की पूरी तरह से विदाई नहीं हो पाई है और तेज दौर की बारिश हो रही है।
देहरादून सहित बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश हो सकती है। इसके लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों में भी बारिश होने की संभावना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
