बदरीनाथ: शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने उनका स्वागत किया और भगवान बदरी विशाल का प्रसाद भेंट किया। दर्शन के बाद पंकज मोदी ने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी से शिष्टाचार भेंट की और आगामी यात्रा कार्यक्रम पर चर्चा की।
वहीं धर्मिक गतिविधियों के बीच बीकेटीसी ने बृहस्पतिवार को विजयदशमी के अवसर पर इस वर्ष के शीतकालीन बंद (कपाट बंद) की तिथि घोषित की। बदरीनाथ मंदिर के कपाट 25 नवंबर को दोपहर 2:56 बजे बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने से पहले 21 नवंबर से पंच पूजाओं का आयोजन शुरू होगा।
धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट और अमित बंदोलिया ने पंचांग गणना कर इस तिथि का निर्धारण किया…जबकि मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी ने आधिकारिक घोषणा की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
