mussoorie

उत्तराखंड: यहाँ हुआ दो गुटों में जबरदस्त झगड़ा, मची अफरा-तफरी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

मसूरी: गुरुवार देर शाम पिक्चर पैलेस चौक पर दशहरा मेले के बाद अचानक दो युवकों के गुटों में हुई कहासुनी जल्दी ही जबरदस्त झगड़े में बदल गई। मेले से लौट रही भारी भीड़ के बीच यह बवाल फैला जिससे माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। इस झगड़े में तीन युवक घायल हो गए और मौके पर मौजूद लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागते दिखे।

शहर में चल रहे दशहरा मेले के समापन के बाद लोग पिक्चर पैलेस चौक की ओर लौट रहे थे, तभी दो अलग-अलग गुटों के बीच किसी बात को लेकर गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। शुरुआत मामूली धक्का-मुक्की की थी लेकिन कुछ ही देर में यह हिंसक हो गया। कई लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की…लेकिन माहौल नियंत्रण से बाहर हो गया, जिससे परिवार के लोग अपने साथ बच्चों को लेकर वहां से जल्दी चले गए।

मामले की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत करवाया। कुछ युवकों को हिरासत में लेकर कुलड़ी पुलिस चौकी ले जाया गया। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष से कोई लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं मिली है…इसलिए फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने कहा है कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें