उत्तराखंडः मोदी सरकार ने प्रदेश को दी सौगात, देहरादून से दिल्ली दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया कि 25 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से प्रदेश को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। यह ट्रेन देहरादून-नई दिल्ली के बीच चलेगी। उत्तराखंड को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा मिलने जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?

केंद्र सरकार बीते महीनों में विभिन्न राज्यों को वंदे भारत ट्रेन का तोहफा दे चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड के प्रति अपना लगाव जाहिर करते रहे हैं। इस कड़ी में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को भी उन चुनिंदा प्रदेशों की कतार में खड़ा कर दिया है, जहां वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालित हो रही हैं।  रेलवे अधिकारियों ने देहरादून से वंदे भारत ट्रेन शुरू होने की जानकारी दी। उनके मुताबिक, यह 18वीं वंदे भारत ट्रेन होगी, जो 160 किमी/घंटे की स्पीड से चलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी

नई दिल्ली से देहरादून के लिए 25 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस सिलसिले में होने वाले समारोह की तैयारी के लिए उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी देहरादून रेलवे स्टेशन का दौरा कर चुके हैं।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें