देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज उनके आवास पर सल्ट क्षेत्र के विधायक महेश सिंह जीना ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक जीना ने मुख्यमंत्री को उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पारंपरिक पहाड़ी उत्पाद भेंट किए। इनमें स्थानीय सब्जियाँ, जैविक कृषि उत्पाद और प्राकृतिक रूप से निर्मित खाद्य सामग्री शामिल थी।
मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पहाड़ी उत्पाद न केवल उत्तराखंड की पहचान हैं….बल्कि ग्रामीण अंचलों में रहने वाले किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादकों की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों के उपयोग और प्रोत्साहन से पहाड़ की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलती है।
उन्होंने यह भी कहा कि औपचारिक उपहार (Courtesy Gifts) के रूप में उत्तराखंड के पारंपरिक और जैविक उत्पादों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इससे पारंपरिक उत्पादों को नई पहचान मिलेगी और ग्रामीणों की आजीविका को बल मिलेगा। महिला समूहों, स्थानीय कारीगरों और किसानों को इसका प्रत्यक्ष लाभ होगा।
मुख्यमंत्री धामी ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, संस्थानों और विभिन्न सामाजिक…..धार्मिक संगठनों से अपील की कि वे अपने कार्यक्रमों, सभाओं और औपचारिक मुलाकातों में पहाड़ी दालें, मंडुवा, झंगोरा, ऑर्गेनिक मसाले, हर्बल उत्पाद, हस्तशिल्प, हाथकरघा वस्त्र और अन्य पारंपरिक सामग्री को बढ़ावा दें।
उन्होंने कहा कि इससे “लोकल टू ग्लोबल” की नीति को शक्ति मिलेगी और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँच खुल सकेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध 
