GARAMPANI NEWS- पहाड़ में गजब का मामला देखने को मिला। यहां धनतेरस पर सामान खरीदने आयी युवती अचानक लापता हो गई। ऐसे में परेशान युवती के परिजनों ने को उसे कई जगह ढूढ़ा लेकिन वह नहीं मिली। तभी युवती ने पिता को फोन कर कहा कि उसने शादी कर ली है। साथ ही पुलिस को वकील के माध्यम से सूचना भिजवा दी। बताया जा रहा है कि युवक पिछले तीन सालों से युवती के गांव में ही लोडर मशीन चलाने का काम करता है।
जानकारी के अनुसार ताडीख़ेत ब्लॉक के ईडा़ गांव निवासी भीम सिंह फत्र्याल की पुत्री धनतेरस पर अपनी सहेलियों के साथ खैरना बाजार में खरीदारी करने पहुंची। जब शाम को वह घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों को ङ्क्षचता हुई। इसके बाद पिता भीम सिंह भी खैरना बाजार पहुंचे लेकिन यहां बेटी का कुछ पता नहीं चल सका। उन्होंने रिश्तेदारों को भी फोन किये लेकिन वह किसी के वहां नहीं मिली।
थक-हारकर परेशान भीम सिंह ने अनहोनी की आशंका के चलते थाना भवाली में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराी। वही क्षेत्र में बाजार ये युवती के गायब होने की खबर से हडक़ंप मच गया। तहरीर के बाद पुलिस जांच में जुट गई। इसके बाद युवती का फोन ट्रेस किया गया। तभी युवती के हिमांचल प्रदेश में होने की सूचना मिली। चौकी इंचार्ज खैरना गुलाब सिंह कंबोज का कहना है कि युवती ने अपने पिता को फोन पर हिमाचल में होने की सूचना दी। कहा कि उसने अपने प्रेमी से विवाह कर लिया है। बताया है कि हिमाचल निवासी लोडर मशीन चालक है। चौकी इंचार्ज के अनुसार युवती के वकील ने भी दूरभाष पर दोनों की कोर्ट मैरिज होने की पुष्टि की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 

