नैनीताल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर आज नैनीताल जिले पहुंच रही हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन यानी 4 नवंबर को वह सुबह करीब 8:30 बजे प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर के दर्शन समय में भी बदलाव किया गया है।
मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 4 नवंबर को दोपहर 12 बजे से पहले कैंची धाम न पहुंचें…क्योंकि राष्ट्रपति के आगमन के दौरान दर्शन अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। प्रशासन के अनुसार राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बाद दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार फिर से खोल दिए जाएंगे।

हर दिन कैंची धाम में हजारों श्रद्धालु बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। राष्ट्रपति की यात्रा को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह विशेष कदम उठाया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी
उत्तराखंड: 451 पदों को जल्द भरने के निर्देश
उत्तराखंड : यहां रील बनाने पर डांटने से नाराज किशोरी फंदे से लटकी
उत्तराखंड में तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक के 72 पदों पर चयन
उत्तराखंड : 11 जिलों में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट
विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास 
