रुड़की : रुड़की में एक भावनात्मक घटना सामने आई है, जहां मां की डांट से नाराज़ होकर घर से निकली तीन नाबालिग लड़कियों को हरिद्वार पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर मथुरा से सुरक्षित बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार, लड़कियां स्कूल जाने के बहाने घर से निकली थीं…लेकिन रुड़की से होते हुए दिल्ली और फिर मथुरा तक पहुंच गईं। पैसों की कमी के कारण तीनों मथुरा रेलवे स्टेशन पर बैठी मिलीं। पुलिस ने उन्हें तुरंत अपने संरक्षण में लेकर परिजनों के पास सुरक्षित पहुंचाया।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि गंगनहर क्षेत्र निवासी महिला की दो बेटियां और उनकी एक सहेली लापता हुई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत टीम गठित की और मैनुअल पुलिसिंग व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए खोजबीन शुरू की।
त्वरित कार्रवाई के बाद तीनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी डोबाल ने पुलिस टीम को प्रशंसा पत्र देने की घोषणा भी की।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य
उत्तराखंड: दूसरे व्यक्ति के साथ दिखी पत्नी तो भड़के पति-ससुर, बीच सड़क पर मारपीट, साथी को भी पीटा
Bigg Boss के UK07 Rider अनुराग डोभाल फिर सुर्खियों में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला
उत्तराखंड: यहां 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला समेत दो की मौत ! तीन घायल
विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी
उत्तराखंड: 451 पदों को जल्द भरने के निर्देश
उत्तराखंड : यहां रील बनाने पर डांटने से नाराज किशोरी फंदे से लटकी
उत्तराखंड में तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक के 72 पदों पर चयन
उत्तराखंड : 11 जिलों में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट 
