- नाबालिग बेटी का प्रेमी से करवाया यौन शोषण,पूर्व बीजेपी नेत्री पर बड़ा आरोप,आरोपी महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक आरोपी अभी भी फरार।
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नाबालिग बेटी ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि मां अपने प्रेमी से बेटी का यौन शोषण करा रही थी।आरोपी महिला बीजेपी की पूर्व नेता बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि एक आरोपी अभी भी फरार है,जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला का काफी समय से अपनी पति से विवाद चल रहा था। वहीं, पीड़िता एक महीने से अपने पिता के साथ ही रह रही थी। इस दौरान वो काफी गुमसुम सी थी। पिता ने बेटी से इसका कारण पूछा, लेकिन बेटी ने जो बताया उसे सुनकर पिता के होश उड़ गए।

नाबालिग का आरोप है कि उसकी मां ने अपने प्रेमी और अन्य लोगों से उसका यौन शोषण कराया है. पीड़िता की तरफ से पुलिस को तहरीर भी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच की और पीड़िता का मेडिकल कराया। इसके अलावा पीड़िता के 164 में बयान भी दर्ज कराए गए हैं। जांच और मेडिकल में सभी आरोप सही पाए गए हैं,इसके बाद पुलिस ने आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया। साथ ही एक आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि रानीपुर थाने में एक मामला हमारे में संज्ञान में आया था, जिसमें नाबालिग बच्ची ने अपनी मां के ऊपर आरोप लगाए थे। पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया. इसके बाद मुकदमा दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल और 164 में बयान कराया गया। मेडिकल में पीड़िता की कही गई बातों की पुष्टि हुई है। प्रथम दृष्यता मामले को सही पाते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं हरिद्वार बीजेपी के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा का कहना है कि जिस महिला पर आरोप लगा है, उसे पार्टी ने अगस्त 2024 में ही सभी दायित्व से मुक्त कर दिया था। फिलहाल उस महिला पर भारतीय जनता पार्टी का कोई पद नहीं था, जिसका लेटर भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा साझा किया गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित 
