चमोली: दिनांकः 04.06.2025 को तहसील थराली अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्राम रतगाँव के निकट निर्माणाधीन पुल के टूटने की सूचना प्राप्त हुयी है तथा उक्त पुल के टूटने पर ग्रामवासियों एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधियों द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गयी है। निर्माणाधीन पुल का बिना किसी विपरीत मौसम के ध्वस्त होना यह अपने आप में संदेहास्यपद एवं गंभीर लापरवाही को प्रदर्शित करता है। इसप्रकार की कार्यशैली से शासकीय धन का दुरुपयोग एवं जनहित से सम्बन्धित कार्य प्रभावित होते हैं तथा जिस प्रयोजन हेतु निर्माण कार्य किये जाते हैं उनका सही समय पर लाभ भी जनता को प्राप्त नहीं होता है। निर्माणाधीन पुल का इसप्रकार से ध्वस्त होने के क्या कारण हैं तथा इसके लिये कौन उत्तरदायी है, इस सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट की जानी आवश्यक है।
अतः ग्राम स्तगांव के समीप निर्माणाधीन पुल ध्वस्त होने के सम्बन्ध में श्री दिनेश मोहन गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग थराली दो दिन अन्दर स्थिति स्पष्ट करें कि निर्माणाधीन पुल के ध्वस्त होने के क्या कारण हैं तथा इस गंभीर लापरवाही के लिये कौन उत्तरदायी है। नियत समयान्दर स्पष्टीकरण प्राप्त न होने की दशा में इसे गम्भीरता से लिया जायेगा तथा तद्नुसार अग्रेत्तर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश 

