- फौजी पर किशोरी से दुष्कर्म करने का लगा आरोप,पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
हल्द्वानी- पिथौरागढ़ के रहने वाले सेना के जवान पर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है।पुलिस ने मामले में आरोपी जवान पर पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी सेना के जवान ने बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
आरोप है कि किशोरी को अपनी बातों में फंसा कर शादी का झांसा देते हुए फौजी युवक पर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगा है, पिथौरागढ़ जनपद में रहने वाले सेना के जवान पर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है. पुलिस ने मामले में आरोपी जवान के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, बताया जा रहा है कि आरोपी सेना के जवान ने किशोरी को बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, बताया जा रहा है कि आरोपी सेना का जवान पहले से शादीशुदा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी के गांव की 17 साल की लड़की हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में अपनी बुआ के घर रहती है, आरोप है कि शादीशुदा होने के बावजूद सेना के जवान ने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया। आरोप है कि जवान ने नाबालिग को पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
पीड़ित परिवार ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया है कि कुछ दिन पहले ही आरोपी जवान ने किशोरी को झांसे में लेकर वनभूलपुरा के एक होटल में बुलाया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत परिजनों से की, जिसके बाद परिजनों ने वनभूलपुरा थाने में तहरीर दी है। बनभूलपुरा पुलिस ने मामले में आरोपी सेना के जवान पर पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची
उत्तराखंड: नवरात्रि में डॉ रयाल का भजन गीत लॉन्च
हरिद्वार- धामी कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, आए फैसले
उत्तराखंड: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर देहरादून लौटा दल, सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! पहाड़ों में 5 डिग्री लुढ़का पारा, आज ओले गिरने का अलर्ट
हल्द्वानी: बनभूलपुरा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 108 घरों-प्रतिष्ठानों में पकड़ी गई चोरी 
