उत्तराखंड: DM ने लापरवाही बरतने पर जेई को किया निलंबित,सहायक अभियंता पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • डीएम ने लापरवाही बरतने पर जेई को किया निलंबित,सहायक अभियंता पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के दिए निर्देश।

बागेश्वर- जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने धरमघर-सनगाड़ मोटर मार्ग में मलबा हटाने में लापरवाही बरतने पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कनिष्ठ अभियंता जितेश मलकानी को निलंबित कर दिया है। साथ ही सहायक अभियंता आशीष रावत पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम ने कहा कि आपदा के समय त्वरित राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर की चूक माफी लायक नहीं है। इसी तरह रीमा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति लगातार बाधित रहने पर विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि जेसीबी व अन्य मशीनरी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए मार्गों को शीघ्र खोला जाए तथा विद्युत आपूर्ति सुचारु रखी जाए। जनहित सर्वोपरि है और लापरवाही पर कठोर कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 12 और 14 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, सुबह 10 से शाम 3 बजे तक कटौती
Ad
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें