- उत्तराखंड
- रुद्रपुर पहाड़गंज अवैध कॉलोनी में बना दिया अवैध मदरसा, प्रशासन ने किया सील
- यूपी बॉर्डर तक सरकारी भूमि कब्जाने के षडयंत्र पर हुई कार्रवाई
उधम सिंह नगर: रुद्रपुर की बेशकीमती सरकारी भूमि पर अवैध बस्ती बसा कर उसे खुर्दबुर्द किया जा रहा है। सीएम पोर्टल में दर्ज हुई शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने कार्रवाई की इसी दौरान यहां उन्हें अवैध रूप से संचालित मदरसा भी मिला जिसे सील कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक कल्याणी नदी के किनारे, वार्ड नंबर पहाड़ गंज में नजूल भूमि पर अवैध निर्माण और अवैध कब्जे पर कारवाई करते हुए जिला प्रशासन ने अवैध रूप से बनाए गए 8 निर्माणाधीन भवनों में ध्वस्त करने के आदेश जारी करते हुए यहां नोटिस चस्पा करने की कारवाई की समीक्षा के लिए प्रशासनिक टीम भेजी गई इस सर्वे में एक अवैध मस्जिद और एक अवैध मदरसा भी संज्ञान में आया जिसके बाद उक्त अवैध मदरसा को सील कर दिया गया और अवैध मस्जिद के कमेटी के लोगों को इसके भू दस्तावेज दिखाने के लिए आदेशित किया गया है
जानकारी के मुताबिक कल्याणी नदी के किनारे नजूल भूमि पर अवैध कब्जे और अवैध निर्माण को रोकने के लिए जिला प्रशासन प्रभावी कारवाई की तैयारी कर रहा है।संभवतः 20 जून को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार कल्याणी नदी पहाड़गंज का ये क्षेत्र यूपी सीमा से मिलता है और यहां यूपी से आकर भू माफिया सरकारी भूमि पर गैर हिन्दू बस्ती बसाने का षडयंत्र रचते हुए यहां की डेमोग्राफी को बदलने का खेल रच रहे है।इस बारे में जिला प्रशासन के अलावा मुख्यमत्री हेल्प लाइन पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की गई थी।
इन अवैध कब्जों का विरोध विधायक शिव अरोरा ने भी किया था।
एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि 50 से अधिक निर्माणाधीन भवनों के विरुद्ध कारवाई हेतु चिन्हित किया गया है. चालान करते हुए ध्वस्त किया जाएगा. उन्होंने ये भी बताया कि एक अवैध मदरसा सील किया गया है और अवैध रूप से बनाई जा रही मस्जिद को भी चिन्हित करते हुए नोटिस जारी किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची
उत्तराखंड: नवरात्रि में डॉ रयाल का भजन गीत लॉन्च
हरिद्वार- धामी कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, आए फैसले
उत्तराखंड: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर देहरादून लौटा दल, सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! पहाड़ों में 5 डिग्री लुढ़का पारा, आज ओले गिरने का अलर्ट
हल्द्वानी: बनभूलपुरा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 108 घरों-प्रतिष्ठानों में पकड़ी गई चोरी 
