देहरादून में विश्वनाथ एनक्लेव मयूर विहार का रहने वाला एक 16 साल का किशोर शिखर फॉल मालदेवता घूमने आया लेकिन वही ऐसी अनहोनी घट गई कि त्यौहार के दिन घर में मातम छा गया। जानकारी के मुताबिक रोहित पुत्र रवि रावत उम्र 16 वर्ष निवासी विश्वनाथ एनक्लेव मयूर विहार अपने दोस्तों के साथ शिखर फॉल मालदेवता में घूमने आया था।
इस दौरान वह शिखर फॉल में पानी में जैसे ही उतरा तो गहराई का अंदाजा ना होने के कारण एकदम डूब गया। जैसे ही उसके साथियों ने उसे डूबते हुए देखा तो उसे बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह पानी में ओझल हो गया। जिसके बाद तत्काल एसडीआरएफ को 112 नंबर पर सूचना दी गई, घटना स्थल पर सहस्त्रधारा से रेस्क्यू टीम तत्काल रवाना हुई। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया एसडीआरएफ की रेस्क्यू ऑपरेशन में पानी की गहराई में जाकर रोहित का शव बरामद किया गया है इस घटना से त्यौहार के दिन जहां परिजनों में कोहराम मच गया वहीं इलाके में भी शोक की लहर है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

