उत्तराखंड: यहां प्यार का झांसा देकर किया दुष्कर्म, बनाई Video

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, ससुर पर भी दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

हल्द्वानी। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, एक अन्य मामले में एक महिला ने अपने ससुर और एक अन्य व्यक्ति पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज

मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसकी इंस्टाग्राम पर उत्तर प्रदेश निवासी युवक अंकित से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और युवक ने प्यार का इज़हार किया। हाल ही में वह हल्द्वानी आया और एक होटल में बुलाकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि अंकित ने युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली और अब उन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब

इधर, कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने शिकायत में बताया कि 5 जुलाई को वह अपने घर, सोनकर फार्म (बरेली रोड) में थी, तभी उसके ससुर ने उससे जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने बताया कि इस दौरान एक अन्य व्यक्ति की भी संदिग्ध भूमिका रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश

पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िताओं के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें