Uksssc News: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के आधार पर सहायक अध्यापक एलटी भर्ती को क्लीनचिट दे दी है। आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, कला, व्यायाम, गृह विज्ञान, वाणिज्य, संगीत, उर्दू, पंजाबी, बंगाली विषय में एलटी शिक्षकों के 1431 पदों के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आठ अगस्त 2021 को लिखित परीक्षा कराई थी।
नौ जनवरी 2023 से लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन शुरू किया जाएगा। आयोग के फैसले से चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। सात अन्य भर्तियों पर आयोग आज फैसला लेगा।
परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद आयोग ने 590 अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यान भी कर दिया था। पेपर लीक विवादों में आने के बाद चयन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। आयोग ने एलटी समेत आठ भर्तियों की जांच के लिए पूर्व आईएएस एसएस रावत की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति गठित की थी। समिति की रिपोर्ट सौंपने के बाद आयोग ने विधिक राय लेकर एलटी भर्ती को क्लीन चिट दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 
