DEHRADUN NEWS- प्रदेश में लगातार हत्या और आत्महत्याओं की घटनाएं बढ़ रही है। हर जिले से ऐसी घटनाएं सामने आ रही है। इस प्रदेश में कई घटनाएं हुई है जिसमें हत्या, आत्महत्या और सडक़ हादसे शामिल है। पहाड़ से मैदान तक अपराध बढ़े है। ये हम नहीं बल्कि हर दिन की खबरें कह रही है। अब राजधानी देहरादून में आत्महत्या का मामले सामने आया है लेकिन इस आत्महत्या ने सबको झकझोर दिया। छात्र ने मौत को गले लगाकर दुनियां को अलविदा कर दिया। उसके पास से एक कागज पुलिस को मिला जिसमें लिखा था आई लव यू मम्मी पापा सॉरी…
मां बेटे रहते थे साथ
पूरी घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है। यहां रायपुर क्षेत्र के तपोवन की फ्रेंड्स कॉलोनी में एक किशोर की आत्महत्या की सूचना मिली थी। आनन- फानन में पुलिस उनके घर पहुंची लेकिन परिजन घर पर नहीं मिले इसके बाद पुलिस वहां दून अस्पताल पहुंची। लेकिन छात्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस जांच में मृतक छात्र बरवीन पुत्र अशोक ठाकुर निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी लालपुर निवासी है।
इकलौती संतान था बरवीन
पुलिस के अनुसार बरवनी कार्मन स्कूल में कक्षा 12 का छात्र था। उसके पिता अशोक ठाकुर भारतीय सेना के सूबेदार पद से रिटायर्ड हैं जो वर्तमान में देहरादून से बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। जबकि मां-बेटे एक साथ रहते है। बरवीन अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। मां ने बताया कि रात नौ बजे बरवीन पढ़ाई करने को कमरे में चला गया। करीब आधे घंटे के बाद मां उसे देखने गई लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था।
पंखें पर लटकती मिली लाश
दरवाजा बंद देख मां ने बरवीन को आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आयी। ऐसे में मां ने खिडक़ी से झांकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर बरवीन पंखें के सहारे लटका था। मां की चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर दौड़े। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा जिसके बाद तुंरत उसे असपताल ले गये लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आई लव यू मम्मी पापा, सॉरी
घर का इकलौता चिराग बुझने से कोहराम मच गया। मां बदवाहस हो गई। बरवीन के कमरे की तलाशी ली गई। तभी वहां एक कॉपी पर लिखा मिला आई लव यू मम्मी पापा, सॉरी, हालांकि यह अभी तक साफ नहीं हो पाया कि बरवीन ने आत्महत्या क्यों की। फिलहाल उसके स्कूल के साथियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। कि आखिर बरवीन के साथ ऐसा क्या हुआ कि उसने मौत को गले लगा लिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
