ROORKE NEWS: आज तक सुना था कि प्यार अंधा होता है लेकिन आज देख भी लिया है कि प्यार तो होता प्यार। प्यार में एक गजब का मामला रूडक़ी में देखने को मिला जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। अपनी प्रेमिका की ख्वाहिश पूरी करने के चक्कर में प्रेमी बुरी तरह से फंस गया। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया और चालान कर दिया। दरअसल प्रेमी अपनी प्रेमिका को तमंचा दिखाने जा रहा था कि पुलिस ने बीच रास्ते में दबोच लिया। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया।
जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि शाम के समय पुलिस सलेमपुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक वाला आता दिखा लेकिन वह पुलिस को देख वापस बाइक मोडऩे लगा। इस पर पुलिस को उस पर शक हो गया। पुलिसकर्मियों ने जब उसका पीछा किया तो कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास एक तमंचा बरामद हुआ।
पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम मोहित बताया। तमंचे के बारे में पूछे जाने पर उसने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा गांव में उसकी प्रेमिका रहती है। उसने तमं चा देखने की जिद की थी। जिस पर तमंचा लेकर उसे दिखाने के लिए जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसकाा चालान कर दिया। साथ ही उसकी बाइक को भी सीज कर दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
नैनीताल : यहां मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे अधिकारी, मिले 15 कर्मचारी गायब
उत्तराखंड: रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’ 

