उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर में एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ। मंगलवार को पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली तो बुधवार को एक पेेड़ पर पत्नी भी लटकती मिली। लगातार दो मौतों से पुलिस में हडक़ंप मच गया। वहीं दो घरो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एक साल पूर्व किया प्रेम विवाह
मामला सितारगंज के बैकुंठपुर बैकुंठपुर का है। विप्लव मंडर्ल पुत्र सपन मंडल एवं दीपा मंडल पुत्री सुरंजन विश्वास ने करीब एक वर्ष पूर्व घरवालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। लेकिन दोनों के परिजनों ने इस शादी को मानने से इनकार कर दिया था। इसके बाद वे सुरेंद्र नगर के एक व्यक्ति के यहां किराए पर रहने लगे थे। हंसी खुशी परिवार की गाड़ी चलनेे लगी। विप्लव सिडकुल में नौकरी करता था।
रात में पति की जहर खाने से मौत
मंगलवार को विप्लव शाम को पत्नी दीपा को लेकर शक्ती फार्म बाजार आया था। लेकिन इस दौरान क्या हुआ कि बाजार से लौटने के बाद विप्लव ने जहर पी लिया। उसकेे जहर पीने की खबर मिलते ही मकान मालिक व अन्य लोग उसे आनन-फानन में एक निजी चिकित्सालय में ले गए। इसके बाद विप्लव और दीपा के स्वजन भी चिकित्सालय पहुंच गए। लेकिन देर रात विप्लव की मौत हो गई। जिसके बाद विप्लव के परिजन शव को बैकुंठपुर ले गए।
सुबह पेड़ से लटकती मिली पत्नी
सूचना पर पुलिस पहुंची तो उन्होंने विप्लव के शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों का कहना था कि रात को ही विप्लव की पत्नी दीपा वहां से चली गई। आज सुबह टैगोर नगर के खाली पड़े मकान के पास आम के पेड़ पर पत्नी दीपा का शव दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद पूरे गांव में खबर आग की तरह फैल गई। इसे बाद गांव के एक व्यक्ति ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद थाना प्रभारी सितारगंज प्रकाश सिंह दानू पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने दोनों घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करीब एक साल पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह किया था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

