Tihari News- उत्तराखंड के टिहरी जिले के मुनी की रेती थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया यहां मुंबई से आए 3 पर्यटक गंगा में डूब गए। जिसके बाद पुलिस को जानकारी मिली तो रेस्क्यू अभियान चलाया गया लेकिन अभी तक डूबे हुए पर्यटकों का कोई पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम को लक्ष्मण झूला निवासी धर्म सिंह ने पुलिस को जानकारी दी कि तपोवन के पास 3 पर्यटक गंगा में नहाते नहाते डूब गए हैं जिनमें दो युवतियां और एक युवक शामिल है। जिसके बाद पुलिस एसडीआरएफ टीम सहित मौके पर पहुंचे और खोजबीन अभियान चलाया। डूबे हुए पर्यटकों के साथी करण मिश्रा और निशा गोस्वामी निवासी ईस्ट मुंबई ने बताया कि मुंबई से 5 लोग 1 अगस्त को उत्तराखंड घूमने आए थे और सभी तपोवन के गंगा व्यू कॉटेज में ठहरे हुए थे।
बुधवार को सभी पर्यटक गंगा किनारे घूमने वह नहाने के लिए आए उन्होंने बताया कि उनके साथी मेलराय, अपूर्वा और मधुश्री नदी किनारे से कुछ आगे की ओर डुबकी लगाने चले गए तभी अपूर्वा का पैर फिसल गया और वह गंगा में बहने लगी अपूर्वा को बचाने के प्रयास में मेलराय और मधुश्री भी तेज बहाव में बह गए।
फिलहाल साथियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक डूबने वाले युवक युवती में 21 वर्ष के मेल राय डांटे तथा 21 वर्षीय अपूर्वा केलकर तथा 21 वर्षीय मधुश्री खुरसांगे निवासी मुंबई शामिल है और पुलिस द्वारा तीनों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
