खटीमा। उत्तराखंड के सीमांत इलाकों के लोगों के लिए एक बड़ी रेल सुविधा की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से अब टनकपुर से सिखों के पवित्र तीर्थस्थल तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है।
यह ट्रेन सप्ताह में एक बार संचालित होगी..जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
इस ट्रेन का उद्घाटन 6 जुलाई को टनकपुर रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
लंबे समय से क्षेत्र के लोगों द्वारा टनकपुर से लंबी दूरी की ट्रेन सेवा की मांग की जा रही थी। खासकर सिख समुदाय की ओर से नांदेड़ तक सीधी रेल सेवा की आवश्यकता लगातार उठाई जा रही थी…जो अब पूरी हो गई है।
नई ट्रेन टनकपुर से चलकर अकोला, इटारसी, भोपाल, ग्वालियर, झांसी, आगरा, मथुरा और बरेली जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
रेलवे विभाग के अनुसार, ट्रेन का नियमित संचालन 14 जुलाई से शुरू होगा। यह ट्रेन निर्धारित दिन पर सप्ताह में एक बार चलेगी।
इस ट्रेन का ठहराव अब खटीमा रेलवे स्टेशन पर भी किया गया है…जिससे स्थानीय यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
इस नई रेल सेवा से सीमांत क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों को सीधी लंबी दूरी की यात्रा का लाभ मिलेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गर्दन चटकाने के नाम पर महिला की मौत, पहलवान पर आरोप
उत्तराखंड: (दुखद) नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर
उत्तराखंड: यहां फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे दस शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद 
