पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र झूलाघाट में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी ने एक जर्मन महिला को नेपाल जाने से रोक दिया जांच के दौरान उसके पास भारतीय आधार कार्ड मिलने पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
एसएसबी के अनुसार 58 वर्षीय जर्मन नागरिक बारबरा रीनट क्राउज अपने गाइड हिमांशु के साथ झूलाघाट के झूलापुल से नेपाल जाने पहुंची थी…पूछताछ में पता चला कि इस पुल से तीसरे देश के नागरिकों को आवाजाही की अनुमति नहीं है। इसके बाद महिला को वापस पिथौरागढ़ भेज दिया गया।
जांच के दौरान महिला ने अपना जर्मन पासपोर्ट और भारत का बिजनेस वीजा दिखाया। इसी दौरान उसके पास गोवा का बना भारतीय आधार कार्ड भी मिला। महिला ने बताया कि वह बिजनेस वीजा पर गोवा में रह रही है।
एसएसबी अधिकारियों ने आधार कार्ड मिलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। अधिकारियों का कहना है कि आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं है। हालांकि नियमों के अनुसार भारत में निर्धारित अवधि तक वैध रूप से रहने वाले पात्र विदेशी नागरिक भी आधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे मामलों में दस्तावेजों की वैधता और प्रक्रिया की जांच की जाती है।
एसएसबी के सहायक कमांडेंट प्रतीक ने बताया कि महिला को नेपाल जाने की अनुमति नहीं दी गई और उसे वापस भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।
घटना के बाद झूलाघाट सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है…महिला के साथ मौजूद गाइड से भी पूछताछ की जा रही है…प्रशासन ने आधार कार्ड जारी होने से जुड़ी प्रक्रिया की भी जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गर्दन चटकाने के नाम पर महिला की मौत, पहलवान पर आरोप
उत्तराखंड: (दुखद) नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर
उत्तराखंड: यहां फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे दस शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद 
