Haldwani News: लंबे समय से पुरानी पेंशन की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन और आंदोलन होते रहे हैं। इसी क्रम में आज पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर हल्द्वानी में NMOPS के बैनर तले हजारों कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने वाटिका बैंकट हॉल से शहीद पार्क तक पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए जुलूस भी निकाला। प्रदर्शन में NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु भी कर्मचारियों की आवाज को बुलंद करने के लिए हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों के हित पर कदम उठाते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।
विजय कुमार बंधु ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी को छीन लिया है। पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है, अगर देश के 5 राज्यों ने इस पेंशन को लागू कर दिया है तो उत्तराखंड सरकार को भी इस पेंशन को लागू कर देना चाहिए, नहीं तो इसका खामियाजा उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इस इस दौरान प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम 

