लालकुआं। बरेली से लालकुआं को आ रही पैसेंजर रेलगाड़ी की चपेट में आने से पंतनगर के समीप युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पंतनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक युवक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं मृतक की जेब से क्षतिग्रस्त हालत में आधार कार्ड भी बरामद हुआ है जिसमें उसका नाम मुकेश निवासी मध्य प्रदेश लिखा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली से लालकुआं को आ रही यात्री रेलगाड़ी जैसे ही शाम 3: 30 बजे शांतिपुरी और नगला स्टेशन के बीचो बीच पहुंची थी तभी रेल लाइन के किनारे खड़ा युवक उक्त ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, घटना की सूचना के बाद घटनास्थल पर पंतनगर पुलिस के जवान पहुंचे, उन्होंने मृतक युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के आसपास लग रही है, यात्री रेलगाड़ी के चालक के अनुसार उन्होंने पटरी के पास खड़े युवक को देखा तो कई बार हार्न बजाया परंतु वह टस से मस नहीं हुआ, जिसके चलते ट्रेन से कटकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी 
