Dehradun News: छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब उत्तराखंड बोर्ड में 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। आज राज्य स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के शुभारंभ में पहुंचे शिक्षा मंत्री डा धन सिंह ने ताबड़तोड़ घोषणाएं कीं। जिसके बाद छात्रों में खुशी माहौल है।
इस दौरान मंत्री धन सिंह ने 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार, प्रमाण पत्र, विद्यालयों में व्यवसायिक पाठ्यक्रम एवं एडेड विद्यालयों में भी नए सत्र से किताबें मुफ्त में देने सहित अन्य घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को हर सुविधाएं मिलेगी।

इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रदेश के 22050 शिक्षकों को निशुल्क टैब, 400 इंटर कॉलेज में व्यवसायिक पाठ्यक्रमों का शुभारंभ नए सत्र से करने, इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल के टॉपर्स को 2023 से 25-25 हजार रुपए का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला
हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार 
